Thursday, December 8, 2016

सबसे बड़ा काम

अगर मैं आपसे पुछु कि सबसे बड़ा काम कौन सा है तो आपके उत्तर भिन्न हो सकते हैं। अगर आप बच्चों से पूछे तो शायद पढाई उनके लिए सबसे कठिन कार्य हैं। वक़्त के साथ लोगों की जरूरतें बदलती हैं और उसी अनुरूप व्यक्ति विशेष की सोच भी। मैं जब छोटा था तो मेरी भी अलग अलग पसन्दे थी और उसे पाने के लिए उड़ान भरते अलग अलग सपने। वक़्त के साथ सब कुछ बदलता गया। अब बस यही महसूस होता है कि कुछ ऐसा करो जिससे इस सोसाइटी में कुछ बदलाव हो। सोच असीमित हैं। सपने अनेक हैं। बस वक़्त की कमी जान पढ़ती है। फिर भी आशा करते हैं कि अपनी दृढ़ निश्चय से कुछ करने में ज़रूर कामयाब होंगे। आपसे भी आशा हैं कि आप भी कुछ ऐसा ज़रूर करें जिससे इस समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। क्योंकि सबसे बड़ा काम तो निष्काम बैठे रहना है।

No comments:

Post a Comment